Social Programmes
Free Health Check Up
Police men are serving member of a police force. Police arrest criminals, prevent crime, protect and help the public, and keep public order and in doing so they are so busy that they sometime forget about their health and hence our organisation conducted a free health check up for the police men of Kosli (Rewari) Police Station. SHO Kosli thanked Dr. Sushma and her team for this kind arrangement of health check up.
नशा मुक्त अभियान
नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
नशा स्वास्थ के लिये हानिकारक होता है यह हमारे शरीर को धीरे-धीरे करके मारता है यह कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का एक मुख्य कारण हैं इसके सेवन से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ अपना घर बना लेती है, जो धीरे-धीरे करके पूरे शरीर को नष्ट कर देती है, और फिर मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।
Women Health Check Up Camp
Women’s health differs from that of men in many unique ways. Women’s health is an example of population health, where health is defined by the World Health Organization as “a state of complete physical, mental and social well-being and not merely the absence of disease or infirmity”.
Why is women’s health so important? Women represent the cornerstone of a family’s overall health, ensuring they have access to quality care also can lead to improved health for children and families. The health of families and communities are no doubt, tied to the health of women.
जल संरक्षण
धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना जल के जीवन सभव नहीं है। पूरे ब्रह्माण्ड में एक अपवाद के रुप में धरती पर जीवन चक्र को जारी रखने में जल मदद करता है क्योंकि धरती इकलौता अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ पानी और जीवन मौजूद है।
- घरेलू स्तर पर जल का उचित व संयमित उपयोग एवं उद्योगों में पानी के चक्रीय उपयोग जल संरक्षण में सहायक हो सकते हैं
- इस्तेमाल किये हुए पानी का फिर से शौचालयों अथवा बगीचों में फिर से इस्तेमाल और रिसाइकिलिंग करके
- जल का सदुपयोग कैसे करना है, इस दिशा में जन-जागरूकता बढ़ायी जाए
- वर्षा-जल का संग्रहण करके हम पानी को बचा सकते हैं
ह्यूमेनिटी संस्था ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
ह्यूमेनिटी हैण्ड संस्था ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था प्रधान डॉ. सुषमा यादव ने जीवन में पेड़ों का महत्व बताया और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वहां गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे। इस अवसर पर डाॅ. सुषमा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी संख्या में पेड़ लगाए और भविष्य में भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात दोहराई।
डॉ सुषमा ने लोगों से इस तरह के और सामाजिक कार्यों के लिए हाथ मिलाने का भी आग्रह किया। ह्यूमैनिटी संस्था समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य संचालित करती रहती है ग्रामीणों ने डॉ. सुषमा को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया
